टोकन तुहांर हाथ — पूरा मार्गदर्शक: क्या है, कैसे लें और किन बातों का ध्यान रखें
छत्तीसगढ़ सरकार हर साल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों से टोकन जारी करती है। पहले यह टोकन सिर्फ प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS) पर ऑफ़लाइन मिलता था, लेकिन अब इसे किसान ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को सरल भाषा में ही “टोकन तुहांर हाथ” कहा जा रहा है, यानी टोकन सीधे किसान के हाथ। यह पेज छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए तैयार किया गया है ताकि धान बेचने हेतु टोकन कटवाने की प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेज समझ में आए। टोकन तुहांर हाथ क्या है? यह एक प्रक्रिया/व्यवस्था है जिसके तहत छत्तीसगढ़ के पंजीकृत किसान धान बेचने से पहले ● ऑनलाइन टोकन ले सकते हैं ● टोकन में आपकी धान खरीदी की तारीख और समय रहता है ● इससे खरीदी केंद्रों में भीड़ नहीं होती ● किसान अपने समय अनुसार धान बेचने जा सकते हैं किसानों को टोकन क्यों कटवाना जरूरी है? ✓ खरीदी केंद्र में भीड़ कम करने ✓ किसानों के समय की बचत ✓ धान की मात्रा का सही रिकॉर्ड ✓ खरीदी केंद्र पर बार-बार चक्कर लगाने से छुटकारा ✓ धान खरीदी की तारीख सुनिश्चित करने कौन किसान टोकन कटवा सकता है ? छत्तीसगढ़ राज्य के वे किसान, जो— किसान...